March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
 बिधनू थाना क्षेत्र के तक्सीमपुर गांव में पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव में ग्राम प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए।
घटना उस समय हुई जब ग्राम प्रधान लालबाबू पासवान ड्यूटी पर जा रहे थे। पड़ोसी बाबूराम राजपूत के बेटे राजन और सिद्धार्थ ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। प्रधान की मदद के लिए आए पड़ोसी गोविंद पर ईंट से हमला किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। महिलाओं ने भी पथराव में हिस्सा लिया। एक पक्ष से ग्राम प्रधान लालबाबू, उनकी भाभी सविता, भतीजा सूरज और पड़ोसी गोविंद घायल हुए। दूसरे पक्ष से बाबूराम, उनकी पत्नी अनीता, बेटे सिद्धार्थ, राजन और भाई श्रवण कुमार को चोटें आईं। सभी घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर स्थिति में लालबाबू, सविता, गोविंद और सिद्धार्थ को एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया।
बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।