February 17, 2026

संवाददाता
कानपुर।
कल्याणपुर में घर में चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर फट गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची ओर एक घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास निवासी तपन मजदूर है। परिवार में मां माया देवी, पत्नी ज्योति, बेटी विशाखा है। तपन ने बताया कि पत्नी ज्योति किचेन में चाय बना रही थीं। तभी अचानक लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। जबतक सभी बाहर निकलते तब तक सिलेंडर तेज़ धमाके के साथ फट गया।
जिससे पूरे घर में आग लग गई घटना देखकर पड़ोसी बचाने दौड़े तब तक माँ माया देवी, पत्नी ज्योति व बचाने के दौरान पड़ोसी महेश श्रीवास्तव आग में झुलस गए। पड़ोसियों ने 112 नंबर डायल करके घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची व सीएफओ दीपक शर्मा भी मौके पर पहुँचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया। 

पुलिस ने झुलसे लोगों को उपचार के लिये पहले पास के निजी हॉस्पिटल ले गए जहाँ जहाँ से डॉक्टरों ने सभी को उर्सला के लिये रेफर कर दिया।
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया की लीकेज सिलेंडर  फटने से आग लगी है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। चार लोग गंभीर रूप से झुलसे है जिन्हे निजी हॉस्पिटल से उर्सला रेफर कर दिया गया है। 

Related News