February 7, 2026

संवाददाता

कानपुर। नगर में संचालित सट्‌टे का एक बड़ा सिंडीकेट पकड़ा गया है। 
काकादेव थाना की पुलिस ने पकड़े गए सटोरियों के पास से पर्ची, मोबाइल व कैश बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों का सिंडीकेट पूरे शहर में फैला हुआ था। यह 10 रुपये के बदले 90 रुपये और डबल नंबर आने पर इतने ही रुपये के बदले 800 रुपये देने का लालच देता है। पुलिस ने गिरोह के चार सटोरियों को पकड़ा है।
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बीते कई दिनों से काकादेव के विजय नगर, शास्त्री नगर और छपेड़ा पुलिया में सेंसेक्स पर ऑनलाइन सट्टा लगाने की शिकायत मिल रही थी।  काकादेव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 25 हजार रुपये नकद और पर्चियां मिली है।
पकड़े गए आरोपित शेयर मार्केट पर सट्टा खिलवाते थे। जो सिंगल नंबर आने पर 10 रुपये के 90 रुपये और डबल नंबर आने पर 10 रुपये के 800 रुपये का देने का लालच देते थे। 

पकड़े गए आरोपियों में वीरू गोस्वामी, उसका साला व दो अन्य आरोपी शामिल हैं। 

Related News