October 18, 2024

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण अवस्थी का लम्बी बीमारी के बाद रविवार को शहर के एक निजी अस्पताल के इलाज के दौरान निधन हो गया। 71 वर्षीय अरुण अवस्थी बीते लगभग 30 वर्षों तक काउंटी क्लब के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। बतातें चलें कि अरुण अवस्थी पिछले डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वे कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव भी रहे, जबकि पिछले माह हुए चुनाव से पहले तक वे उपाध्यक्ष पद पर रहे। अरुण अवस्थी शहर में हर वर्ष आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते आ रहे थे।कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उनको बीमारी के समय हर संभव मदद की गयी थी। कैंसर से जूझ रहे अरुण अवस्थी ने रविवार को अंतिम सांस ली। शहर के खिलाड़ियों के लिए उनके निधन की खबर एक अप्रिय घटना रही। इस खबर ने कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और शहर के हजारों खिलाड़ियों को शोक में डुबो दिया। केसीए पदाधिकारियों ने अपने पूर्व साथी के निधन पर शोक प्रकट किया है। अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 9.30 बजे भैरोघाट में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *