आ स. संवाददाता
कानपुर। प्रदेश सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले में मृतक शुभम द्विवेदी के घर हाथीपुर गांव श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ मिल कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बेहद दुखद घटना हुई है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। एक पिता का पुत्र नहीं देश का सपूत गया है। शुभम ने कुर्बानी देकर बहुत सी कुसंगतियों को भी दूर किया है।
इस घटना के बाद भारत में अवैध रूप से बांग्लादेश और पाकिस्तान के घुसपैठिए हजारों की संख्या में देश छोड़ने को विवश हुए है। सबसे कठोर कदम प्रधानमंत्री उठा चुके है, पाकिस्तान प्यासा मरेगा। अब बलूचिस्तान और सिंध भी अलग देश बनेगा।
रॉबर्ट वाड्रा ने निम्न स्तर का बयान दिया, कांग्रेस अपने बयानों से अपनी सोच दिखा रही है। देश में राशन, मकान सभी को एक सामान मिल रहा है। जाति-धर्म पूछकर नहीं दिया जा रहा है। गरीबी के आधार पर मिल रहा है।
मृतक शुभम को शहीद का दर्जा देने पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार शुभम के परिवार के साथ है।