
संवाददाता
कानपुर। भीषण ठंड के चलते लगातार गिर रहे कोहरे ने ट्रेनों की स्पीड पर भी ब्रेक लगाया है। लगभग सभी ट्रेने अपने निर्धारित शेड्यूल से लेट चल रही है।
रविवार को वंदे भारत, तेजस व राजधानी समेत 44 ट्रेनें घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत 22435 अपने तय समय से 2.58 घंटे देरी से आई।
इसी तरह नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत 22416 भी 3.45 घंटे, नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस 82502 समय से 3.20 घंटे, नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 12302 अपने निर्धारित समय से 2.54 घंटे लेट रही।
नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 12310 भी 2.39 घंटे, नई दिल्ली से सियालदह जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 12314 – 3.40 घंटे, 12436 गरीब रथ एक्सप्रेस 6.26 घंटे व डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 12423 अपने निर्धारित समय से 5.42 घंटे देरी से कानपुर सेन्ट्रल पर आई।






