February 7, 2026

संवाददाता

कानपुर। आयकर विभाग ने गणतंत्र भारत की 77वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक पर्व पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उ.प्र (पश्चिम) एवं उत्तराखण्ड अपर्णा करण व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों नें स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों का स्मरण किया एवं उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया । इसके बाद आयुक्त ने राष्ट्र ध्वज को फहराया एवं उसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान का पाठ हुआ।

अपने संबोधन में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने वंदे मातरम-आत्मनिर्भर भारत की थीम पर मनाए जा रहे इस गणतंत्र दिवस में महान विभूतियों द्वारा दिए गए योगदान को स्मरण किया। 

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने आज के ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन के युग में आयकर विभाग की भूमिका को समझाते हुए ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस के द्वारा देश की आर्थिक प्रगति पर हो रहे विकास को सराहा। साथ ही, राष्ट्र निर्माण में आयकर विभाग की अभिन्न भूमिका इंगित करते हुए उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सतत प्रयासरत रहने एवं करदाताओं की शिकायतों के त्वरित निपटान करने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा देशप्रेम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं। 

कार्यक्रम के अंत में प्रधान आयकर आयुक्त प्रशासन डॉ. शिवदान सिंह भदौरिया ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related News