April 19, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
शिवराजपुर थाना क्षेत्र में दिन दो परिवारों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। छब्बा निवादा गांव में प्रदीप यादव और राजेश यादव के परिवारों के बीच विवाद हुआ।
विवाद के दौरान प्रदीप यादव पक्ष के एक युवक ने राजेश यादव के परिवार की तरफ तमंचे से फायर कर दिया। एक अन्य युवक ने हवाई फायरिंग की। सौभाग्य से किसी को गोली नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। फायरिंग करने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही दोनों आरोपियों को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही है।