• शहर में बन रही फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका में शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर।

संवाददाता
कानपुर। साइबर ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यूपी सरकार और डीजीपी की ओर से शॉर्ट फिल्म कॉल-1930 बनाई जा रही है। इसकी शूटिंग शुक्रवार को कानपुर के पुलिस लाइन से शुरू हुई। पुलिस अफसर का रोल निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर समेत अन्य फिल्मी हस्तियां कानपुर पहुंचीं।
अन्नू कपूर ने कहा- मैं खुद साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। पाई-पाई लुट गई थी, लेकिन ये बात जैसे ही मीडिया तक पहुंची तो पुलिस ने जांच शुरू की और पूरी रकम वापस मिल गई थी। यह बेहद गंभीर समस्या बन गई है। अब लोगों को जागरूक करने के लिए इस शॉर्ट फिल्म को बनवाया जा रहा है।
यूपी व देश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ जनजागरूकता के लिए यूपी सरकार और डीजीपी की पहल पर साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता के लिए शॉर्ट फिल्म कॉल-1930 बन रही है। इसकी शूटिंग शुक्रवार को कानपुर पुलिस लाइन में हुई। इसमें मुख्य एक्टर का किरदार निभा रहे फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर समेत अन्य बॉलीवुड की टीम कानपुर पहुंची। पुलिस लाइन में शुक्रवार दोपहर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म साइबर ठगी के मामलों में त्वरित सहायता देने वाली हेल्पलाइन 1930 के महत्व को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। देश व यूपी में साइबर क्राइम बेहद गंभीर समस्या बन गया है। अमेरिका में किसी टाइम पर मगिंग होती थी, कि अगर किसी व्यक्ति को किसी खतरनाक जगह पर जाना है तो वो लुटने के लिए अपनी जेब में 20 डॉलर रखकर जाता था। भारत कि सिचुवेशन अलग थी कि भइया कड़े व ज्वैलरी उतार लो, लेकिन कोई लूटेगा नहीं।
अमेरिका में स्थिति थी कि बदमाश ने आपको पिस्तौल दिखाई अगर आपके पास कुछ नहीं मिला तो गोली मार देगा। साइबर क्राइम की वजह से अब वहां पर मगिंग खत्म हो चुकी है। जब मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठकर किसी के खाते से करोड़ों उड़ाए जा सकते हैं तो फिर रोड पर लूटपाट करने की क्या जरूरत है। अब यूपी और पूरा देश इस साइबर क्राइम की समस्या से जूझ रहा है।
इस गंभीर साइबर क्राइम को यूपी पुलिस ने समझा और जनता को समझाने के लिए यह शॉर्ट फिल्म बनाई जा रही है। इस दौरान अन्नू कपूर ने बताया कि वह भी साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। मेरे सारे पैसे साइबर ठगों ने निकाल लिया था, लेकिन मीडिया में जब ये आया कि अन्नू कपूर लुट चुका है तो पुलिस ने साइबर ठग को दरभंगा से अरेस्ट किया। आप मानेंगे नहीं कि मुझे पूरा का पूरा पैसा खाते में मिल गया। मैं उन लकी लोगों में हूं। लेकिन ज्यादातर लोग साइबर फ्रॉड में फंसकर बर्बाद हाे चुके हैं।
अब उत्तर प्रदेश पुलिस और डीजीपी व कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल का साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अथक प्रयास है। इस लघु फिल्म में मैं यूपी पुलिस का एक कर्मचारी का रोल कर रहा हूं। किस तरह से एक साधारण पुलिस कर्मी साइबर क्राइम की बारीकियों को सीखता है। किस तरह से वह साइबर ठगों को पकड़ता है। इसमें आप वीके सिंह का किरदार निभा रहे हैं…? ये कैसे पुलिस अफसर का रोल है…? इस पर उन्होंने कहा कि अब जनता ही फिल्म देखने के बाद इसका जवाब देगी।
इस दौरान अन्नू कपूर ने बताया कि यूपी भारत का अब एक ऐसा प्रदेश बन गया है कि अब यूपी में बसा जा सकता है और कारोबार किया जा सकता है। मैं एक बात साफ करना चाहता हूं कि मेरा धर्म राजनीति से कुछ लेनादेना नहीं है। केवल इस देश भारत भूमि से लेनादेना है। उत्तर प्रदेश के सीएम जब से योगी आदित्यनाथ जी बने हैं तब से यूपी की प्रशंसा अब बाहर के लोग करने लगे हैं कि अब यूपी सुरक्षित है। कि अब यहां पर हिफाजत के साथ बस सकते हैं और निवेश व कारोबार कर सकते हैं। “उत्तर प्रदेश अब ‘सिर्फ प्रदेश’ नहीं, सुशासन का मॉडल बनकर उभरा है।
इस दौरान एडीसीपी लाइन आईपीएस शिवा सिंह, निर्देशक धीरज, नीरज सूद और मनोज टाइगर समेत अन्य पुलिस अफसर और फिल्म बनाने वाले पूरी टीम मौजूद रही।





