
संवाददाता
कानपुर। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। युवक दो साल पहले घर से बिना सूचना दिए आ गया था, जिसके बाद वह गेस्ट हाउस में रह कर मजदूरी कर रहा था।
गेस्ट हाउस संचालिका ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों ने साथी पर हत्या करने का आरोप लगाया, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में कोई चोट नहीं पाई गई।
मूलरूप से हमीरपुर के झलोखर, कुरारा निवासी शिवशंकर दो साल पहले गांव से बिना बताए कानपुर आ गया था। जिसके बाद से वह हनुमंत विहार, सागरपुरी में एक निमार्णाधीन गेस्ट हाउस में रहकर मजदूरी करता था। शिवशंकर गेस्ट हाउस की छत से गिर पड़ा। गेस्ट हाउस संचालिका ने उसे हैलट में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
हनुमंत विहार पुलिस ने मृतक के गांव के प्रधान को घटना की जानकारी देकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भांजे जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिवशंकर दो साल से लापता थे। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उनके साथ काम करने वाले कर्मचारी ने शराब पीने के बाद शिवशंकर को छत से फेंक दिया।
हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।






