March 5, 2026

संवाददाता

कानपुर। कल्याणपुर ब्लॉक के सिंहपुर कछार न्याय पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को हुई बारिश ने किसानों को राहत दी है। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल को लेकर किसान चिंतित थे।
किसानों को धान की फसल की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट का उपयोग करना पड़ता था। इससे उन्हें ईंधन पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता था। बारिश होने से अब यह खर्च बच गया है।
बारिश से न केवल किसानों को राहत मिली है, बल्कि ग्रामीण कस्बे के लोगों को भी गर्मी से निजात मिली है। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए अमृत के समान साबित होगी।