
संवाददाता
कानपुर। निराला नगर में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने चट्टा संचालक के घर से नकदी, जेवरात समेत करीब 5 लाख का माल पार कर दिया। सुबह सो कर उठे चट्टा संचालक के बेटे ने घर पर सामान बिखरा पड़ा देखा। तो परिजनों को जानकारी दी। चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची किदवई नगर पुलिस ने जांच पड़ताल की।
नहर की पटरी निवासी बलबीर सिंह यादव ने बताया कि उनका घर पर ही चट्टा है। कल रात वह पत्नी शिवानी और बेटे मनन के साथ घर के बाहर सोए हुए थे। देर रात घर के पिछले हिस्से पर खड़े ऑटो के सहारे चोर छत पर चढ़ कर घर में दाखिल हुए। इसके बाद बेड पर तकिए के नीचे रखी चाभी से दो अलमारियों के लॉकर खोले। उसमें रखी एक चेन, 4 अंगूठियां, पायल समेत करीब एक लाख से अधिक नकदी पार कर दी।
बलबीर ने बताया कि वह सुबह 5:30 बजे उठे और बेटे को कोचिंग जाने के लिए जगाया। बेटे ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारियां खुली पड़ी हुई थी। बेटे ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
बलबीर ने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची किदवई नगर पुलिस ने जांच पड़ताल की।