February 26, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  खाद्य विभाग ने रजनीश ट्रे़डर्स में छापा मारा।यहाँ टीम ने 50 लाख कीमत का 10 हजार किलो खजूर जब्त किए। यह खजूर साल 2022-23 में एक्सपायर हो चुका था। होली और रमजान के चलते कंपनी डिब्बों में नए स्टीकर लगाकर बाजार में बेचने की तैयारी में थी।

टीम ने अलग-अलग स्थानों से कुल नौ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक्यपायर खजूर मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।

फजलगंज में छापेमारी के दौरान टीम ने दो लाख 16 हजार कीमत का 675 किलो खोया पकड़ा। खोये में मिलावट की आशंका पर उसको तत्काल नष्ट कराया गया है। मछरिया नौबस्ता से टीम ने दो लाख 23 हजार 800 रुपए कीमत की कटी सुपारी मिली, जिसको तत्काल फेंकवा दिया गया।

इसके अलावा टीम ने तिलसारी खुर्द से खोया व दूध, तिलसारी गांव से खोया, किदवई नगर से बर्फी, बेकनगंज से कचरी व लाल बंगले से पनीर का सैंपल लिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह ने बताया कि होली तक लगातार अभियान जारी रहेगा। मिलावटी सामान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।