December 7, 2025

संवाददाता
कानपुर।
बुधवार को आसमान पर काले बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस भरी गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। देर शाम हुई झमाझम बारिश से एक तरफ लोगों को उमस से राहत मिली तो दूसरी तरफ जगह-जगह जल भराव से लोगों को मुसीबत का सामना भी करना पड़ा। फिलहाल सुबह से मौसम साफ है। धूप खिलने से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आसमान में कहीं कहीं बादलों का झुंड दिखाई दे रहा है।
कानपुर में 1 घंटे 40 मिनट तक जोरदार बारिश हुई मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 47.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। आज अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना 50% है, और हवा की गति 5 से 10 मील प्रति घंटे होगी।
आज भी शहर में मध्यम बारिश की संभावना है, जिसमें कुछ समय पर भारी बारिश भी हो सकती है। हवा पूर्व दिशा से आएगी।
मौसम विभाग ने कानपुर मंडल के लिए पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि आज 5 से 15 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिनों तक रोजाना रुक-रुक कर हल्की या भारी बारिश होती रहेगी।