April 16, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
नगर के अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर की बेटी मोहिनी राठौर ने योगा में अपना परचम लहराया है। मोहिनी ने सलंबा शीर्षासन कोणासन की मुद्रा में खुद को 11 मिनट तक रोककर रखा और विश्व स्तर पर रिकॉर्ड दर्ज कराया है।
मोहनी ने दयालबाग एजुकेशनल  इंस्टीट्यूट आगरा से पीएचडी की है। अब वह योग शिक्षिका बनने के लिए स्वास्ति योग केंद्र पुणे से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
मोहिनी ने यह रिकॉर्ड कानपुर के डीएम कंपाउंड में बनाया है। इससे पहले जो रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में था, वो केवल 4 मिनट का था। लेकिन मोहिनी ने 11 मिनट का रिकॉर्ड बनाया है। 
मोहिनी ने बताया कि उनके पिता रोज सुबह योग करते है । उनको देखकर मैंने भी 5 साल की उम्र से ही योगा करना शुरू कर दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे मेरी रुचि इस ओर बढ़ती चली गई। इसके बाद जब कोरोना आया तब मुझे लगा कि योग को और भी आगे बढ़ाना चाहिए, तभी हमारा देश स्वस्थ हो पाएगा। इसके बाद मैंने प्रोफेशनल तौर पर योगा करना शुरू कर दिया।
मोहिनी ने बताया कि पिता रघुवीर सिंह राठौर और मां मंजू राठौर योगा करते है।  बड़ा भाई अनुराग राठौर क्रिकेटर है। बड़े भाई ने जिलास्तर पर कई मैच खेले है। छोटा भाई रिषभ राठौर वालीबाल का खिलाड़ी है। उसके परिवार का हर सदस्य खेल में रुचि रखता है।
मोहिनी ने कहा कि उसका लक्ष्य अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना है। इसके लिए उसने शीर्षासन गरुणासन का अभ्यास करना शुरू कर दिया है। ये आसन उसे 30 मिनट तक करना है। इसके बाद ही ये रिकॉर्ड गिनीज बुक मै दर्ज हो पाएगा । मोहिनी को उम्मीद है कि इसी साल वह इस रिकॉर्ड को कायम कर लेगी।