March 12, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  विकास खंड सरसौल के नेवादा बौसर गांव में मनरेगा योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। मजदूरों के भुगतान में की गई धांधली की जांच में करीब एक लाख रुपये का गबन पकड़ा गया है। इस मामले में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान, दो ग्राम सचिवों समेत पांच लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को मामले की शिकायत की थी। इसके बाद गठित जांच समिति ने कई बार गांव का दौरा कर मामले की जांच की, जिसमें गड़बड़ी की पुष्टि हुई। 

जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एपीओ सरसौल की संविदा सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्देश दिया है।
इस कार्रवाई से सरसौल ब्लॉक में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। जल्द ही अन्य दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। यह मामला मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करता है।