March 30, 2026

संवाददाता 

कानपुर। शहर में शुक्रवार को बिजली विभाग ने मरम्मत कार्य कराया । इंडोर केबल बॉक्स की मरम्मत और पुराने पोल हटाने के चलते शहर के करीब 15 इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके लिए विभाग ने शटडाउन लिया। करीब 45 कर्मचारी मरम्मत के काम में लगाए गए।
किदवई नगर के वाई ब्लॉक, एच ब्लॉक, साकेत नगर, उदय नगर, विराट नगर, बसंती मार्केट, आरबीआई कॉलोनी, कड़ा मार्केट और नौबस्ता क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली का शटडाउन रहा।
रतनलाल नगर में रिले बदलने का काम किया गया । इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अपूर्ति बाधित रही ।
ई ब्लॉक और जे,एफ, ए ब्लॉक गुजैनी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहा।
तिलक नगर, लाइटहाउस और तिकुनिया पार्क में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही ।
पनकी थाना, सुंदर नगर, नवशील धाम और न्यू आजाद नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली कटौती की गई।
नगर निगम मार्केट और विकास नगर उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
बिजली विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई ।