
संवाददाता
कानपुर। बिजली विभाग की ओर से गुरुवार को कई उपकेंद्रों पर शटडाउन लिया गया। इस दौरान एबी केबल डालने और तारों के पास पेड़ों की छटाई का काम हुआ। जिन इलाकों को इन उपकेंद्रों से आपूर्ति होती है, वहां कई घंटों तक बिजली गुल रही।
बारासिरोही उपकेंद्र पर टूटी पुलिया के आसपास 10:30 बजे सुबह से 4 बजे शाम तक बिजली नहीँ रही।
लवकुश नगर, मोहन गेस्ट हाउस, कृष्ण बैंक्विट हॉल, न्यू शिवली रोड पर सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहा।
बीएस पार्क उपकेंद्र स्वरूप नगर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहा।
अंबेडकर पुरम उपकेंद्र के सेक्टर 6, 7, 8, 9 में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीँ आई।
गोविंद नगर उपकेंद्र चावला मार्केट, कच्ची बस्ती, गोविंद नगर में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहा।
माल रोड उपकेंद्र में परेड, मेस्टन रोड, बीच वाला मंदिर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीँ रही।
छबीलेपुरवा उपकेंद्र में हाल और मानस विहार इलाके में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक शटडाउन रहा।
बूढ़पुरवा मछरिया उपकेंद्र के रोड साइड और पप्पू टेंट हाउस के पास सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही।
नानकारी उपकेंद्र में नानकारी और नालंदा स्कूल के पास सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे तक शटडाउन रहा।
सर्वोदय नगर उपकेंद्र के गीता नगर, सेंट्रल पार्क 2 इलाके में सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।






