March 8, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
अधिकतम पारा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा हैं। वहीं, उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया हैं। गर्मी के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिलता हैं।
वहीं, बादलों की आवाजाही अभी भी बनी हुई हैं। रविवार को आसमान बिल्कुल साफ रहा। इस कारण सुबह से ही गर्मी लोगों को सता रही है। वहीं, सुबह 10 बजे ही पारा 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर उमस भरी गर्मी से फिलाहल तो अभी राहत मिलने वाली नहीं हैं। तीन दिन में एक बार फिर से पारा दो डिग्री ऊपर गया हैं।
13 अगस्त को 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 14 अगस्त को 33.1, 15 अगस्त को 33.3, 16 अगस्त को 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज हुआ।
डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत, न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 3.7 किमी प्रति घंटा के हिसाब से दक्षिण से पश्चिम की ओर चली। वर्षा पिछले 24 घंटे में 1.0 मिली मीटर दर्ज की गई।
डॉ. पांडेय के मुताबिक कानपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 अगस्त को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला हैं। मध्य तेज हवाएं चलती रहेगी। कहीं-कहीं पर स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा रहने की संभावना है।