June 12, 2026

• किसानो को हुआ भारी नुकसान।

संवाददाता 

कानपुर। बिल्हौर के नानामऊ, सेंग, आटिया, जैसरमऊ और राधन गंगा घाटों पर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इसके कारण खीरा, ककड़ी, तरबूज और लौकी की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। इस घटना से किसानों की आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
प्रभावित किसानों में रामू काका, विमल कुमार, राधेश्याम, गंगा श्यामू, राहुल, असफल अली, शाहिद, अनिल कुमार, राहुल और सर्वेश कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये फसलें ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थीं।
किसानों के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे अब परिवार का गुजारा चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। 

Related News