
संवाददाता
कानपुर। शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के करीब 10 इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही । केस्को की ओर से 11 केवी लाइन पर मरम्मत और रिकंडक्टरिंग का काम किया गया, जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 6 घंटे तक शटडाउन लिया गया।
बिजली विभाग के मुताबिक क्षतिग्रस्त 11 केवी वी-क्रॉस आर्म बदलने और रिकंडक्टरिंग के लिए यह शटडाउन लिया गया । इसके लिए 50 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम लगाई गई, जिसने तय समय के भीतर कार्य पूरा करा ।
तिलक नगर-खलासी लाइन क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रही ।
ओल्ड पी रोड और न्यू पी रोड में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बाधित रही।
रैना मार्केट और लक्ष्मण बाग कॉलोनी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रही ।
गुरुद्वारा, विवेकानंद क्षेत्र व 80 फीट रोड में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा ।
विजयनगर क्षेत्र में करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही ।
नवशीलधाम में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई बाधित रही ।
बिजली विभाग ने कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी ।






