
संवाददाता
कानपुर। केस्को ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही अन्य कई इलाकों में जर्जर कंडक्टर और सिंगल फेस केबल बदलने का कार्य किया । इस कारण कर्मचारियों ने शटडाउन लेकर कार्य किया। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
दबौली उपकेंद्र पर रतनलाल नगर दबौली इलाके में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
विद्युत कॉलोनी उपकेंद्र पर बर्रा 2 इलाके में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
मीतासराय उपकेंद्र पर बजरंगबली मंदिर के आसपास सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, इसके अलावा फैक्ट्री एरिया में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक, एलआईजी 2 और 3 में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
इस्पात नगर उपकेंद्र पर न्यू इस्पात नगर इलाके में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रही।
पालीमार नौरैया खेड़ा इलाके में सुबह 10 से दोपहर 2 तक बिजली नहीं रही।
उद्योग कुंज उपकेंद्र पर परिवर्तक वितरण क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
रूमा उपकेंद्र पर केआईटी कॉलेज के आसपास सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
संजयनगर उपकेंद्र पर मदारपुर गांव इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।