March 25, 2026

संवाददाता 

कानपुर। मंगलवार को बिजली विभाग केस्को द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराया गया। केबल ट्रेंच और केबल डालने के चलते शहर के करीब 20 इलाकों में बिजली का शटडाउन लिया गया। इसके लिए 50 से ज्यादा कर्मचारियों की टीमें फील्ड में तैनात रही।
केस्को के अनुसार बिरहाना रोड, मालवीय पार्क, हूलागंज, मेडिकल मार्केट, भूसा टोली, सेंट जॉन, दाल मंडी, नयागंज, माल रोड, शंकरगंज, गुजराती स्कूल के आसपास क्षेत्र दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक बिजली नहीँ आई।
गैस्ट्रो लिवर रोड, स्वरूप नगर क्षेत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
वसंत विहार क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कटौती हुई।
जेपी कॉलोनी, शिवनगर, चरण सिंह नगर, रामाश्रय नगर, बर्रा 2, 3, 5, 6 सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रही।
पी रोड क्षेत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक,
टेलीफोन एक्सचेंज, पनकी थाना, आरोग्य हॉस्पिटल, नवाशील धाम क्षेत्र सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
केस्को विभाग का कहना है कि मरम्मत और केबिल का कार्य पूरा होते ही सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई । 

Related News