March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
चमनगंज पुलिस ने एक लाख की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे डी-टू गैंग के शूटर, हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चमनगंज निवासी कारोबारी से एक लाख की रंगदारी मांगी थी, जिस पर 14 अगस्त को पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शूटर के खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
चमनगंज निवासी जैद बारी ने बताया कि 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने घर के नीचे खड़े थे, तभी हिस्ट्रीशीटर एजाजु‌द्दीन उर्फ सबलू आया और कारोबार अच्छा चलने की बात कहते हुए एक लाख रंगदारी मांगी। पीड़ित ने बताया था कि हिस्ट्रीशीटर ने छोटे भाई को रंगदारी की रकम देने को कहा, पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
पीड़ित ने बताया कि 19 अगस्त को रात वह अपने फ्लैट से पुश्तैनी मकान जा रहा था, तभी रास्ते में एजाजु‌द्दीन व उसके भाई गुड्डू ने उसे रोक लिया और असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। जिससे डर कर उन्होंने 10 हजार रुपए आरोपियों को दिए थे। 

चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है।