December 7, 2025

संवाददाता 

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के चिकित्सा सलाहकार डॉ. एस के सिंह को वर्ल्ड कल्चरल फोरम के इंडिया हेड डॉ. प्रहलाद नारायण सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महानिदेशक स्वास्थ्य बनाया है। 

डॉ. एस के सिंह कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में चिकित्सा सलाहकार हैं। इसके अतिरिक्त डॉ. सिंह मेदांता, अपोलो, सर गंगाराम, मैक्स,फोर्टिस में भी चिकित्सा सलाहकार हैं। डॉ.सिंह की सहायता से अब गंभीर बीमारियों का इलाज विदेशी अस्पतालों में भी संभव होगा। 

सीएसए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने डॉ. एस के सिंह की उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में हर्ष की लहर व्याप्त है।