June 1, 2025

—डॉ. संदेश बने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष।

संवाददाता
कानपुर।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में  विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई अहम बदलाव किए हैं। ये जानकारी कानपुर विश्वविद्यालय के ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।
विश्वविद्यालय में संचालित स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी  में डॉ. बृष्टि मित्रा के स्थान पर डॉ. आलोक कुमार को नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यूआईटी के अंतर्गत संचालित कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में डॉ. संदेश गुप्ता को विभागाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने नव नियुक्त लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन का यह निर्णय छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, शोध कार्यों को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रेरित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
हमें विश्वास है कि इन नियुक्तियों से हमारे शिक्षण संस्थान के शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा। ये बदलाव हमारी शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करेंगे।