
संवाददाता
कानपुर। यमुना नदी तट पर गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने निरीक्षण किया। बुधवार सुबह दोनों अधिकारी देवकली चौकी के पास यमुना तट पर पहुंचे।
जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यमुना नदी किनारे अंत्येष्टि स्थल पर शवों के अंतिम संस्कार पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शवदाह केवल निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन यमुना तट पर पुलिस तैनात रहेगी। आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जाएगी।