February 14, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
दिव्यांगजनों को सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने लगी है। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने 1 जून से दिव्यांगजनों के लिए मुफ्त यात्रा पास बनाने की शुरुआत की है। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के द्वारा शास्त्री नगर पार्क में पहले दिन से कैंप की शुरुआत की गई।
कैम्प में पहले दिन 110 दिव्यांगजनों ने अपने पास बनवाए। इस सुविधा के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं। शास्त्री नगर पार्क में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की ओर से विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

यह कैंप आगे भी लगाए जाएंगे। दिव्यांगजनों को पास बनवाने के लिए अपना आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और यूडीआईडी कार्ड लेकर कैंप में जाना होगा। पास बनाने की यह पहल राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मांग पर की गई है। 

Related News