April 1, 2026

आ स. संवाददाता 

कानपुर। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के आदेश पर  बिल्हौर के लेखपाल देवेन्द्र कुमार को अवैध कब्जा न हटाए जाने तथा बटवारा वाद में एवं आईजीआरएस पोर्टल पर गलत आख्या अपलोड करने पर कड़ी कार्यवाही करके  तत्काल प्रभाव से निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में उपजिलाधिकारी, बिल्हौर द्वारा संबंधित लेखपाल को निलम्बित कर दिया गया।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने संदीप सिंह निवासी ग्राम कल का पुरवा भीमसेन  की गई शिकायत पर  तहसील सदर में तैनात लेखपाल अरुणा द्विवेदी व तहसील राजस्व कर्मचारी आलोक दुबे के साथ मिलकर किये गए अवैध भूमि क्रय पर भी विभागीय जाँच बिठा दी है।

शिकायतकर्ता की पंजीकृत वसीयत, पंजीकृत दान पत्र की जानकारी होते हुए भी गलत तरीके से वरासत् कायम कर के आरोपियों द्वारा स्वयं भूमि क्रय कर ली गई है। 

जिलाधिकारी ने इस शिकायती पत्र की जांच करने हेतु त्रिसदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई जाँच समिति में अपर जिलाधिकारी- न्यायिक, उपजिलाधिकारी- सदर एवं सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली को प्रकरण की जांच करने का आदेश मिला है। इस समिति को प्रभावी विधिक कार्यवाही करते हुए 15 दिवस में आख्या उपलब्ध कराए जाने के लिए  निर्देश दिए गए है।

Related News