September 17, 2024
कानपुर। स्नान, दान व पुण्य के लिए लाभकारी मानी जाने वाली सोमवती अमावस्या पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा मईया में आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही बिठूर के साथ शहर के प्रमुख गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान व पूजन कर दान किया। मान्यता है कि आज के दिन किया गया दान, पुण्य विशेष लाभकारी होता है। बिठूर के साथ गंगा बैराज, परमट घाट व सरसैया घाट पर भोर पहर से ही श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचने लगे। गंगा में डुबकी लगाने के बाद सूर्य देवता का स्मरण कर भक्तों ने विधि-विधान से पूजन किया। महिलाओं ने स्नान के बाद पीपल देवता की परिक्रमा करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। सरसैया घाट पर भक्तों ने जरूरतमंदों को यथा साम‌र्थ्य दान देकर पुण्य की प्राप्ति की। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घाटों पर स्नान पूजन करने वालों की संख्या कम रही। हर घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अलग-अलग नजारा दिखाई दे रहा था।सोमवार तड़के से जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा और सोमवती अमावस्या पर हजारों लोगों ने यहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-पूजा अर्चना के साथ ही लोग दान-पुण्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *