
आ स. संवाददाता
कानपुर। आम आदमी पार्टी विधिक प्रकोष्ठ की ओर से महापुरुषों की प्रतिमाओं को बैनर–पोस्टर मुक्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं का सम्मान, देश का सम्मान… लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की, कि प्रतिमाओं पर बैनर–पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
आम आदमी विधिक प्रकोष्ठ की ओर से महापुरुषों की प्रतिमाओं की हो रही उपेक्षा को लेकर प्रदर्शन किया गया। पार्टी के नगर अध्यक्ष आशुतोष सेंगर ने कहा कि शहर के अधिकांश चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को होर्डिंग, बैनर से पाट दिया गया है। जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।
महापुरुषों का अपमान देश का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं को पोस्टर, बैनर व विज्ञापन से मुक्त कराने की मांग की। साथ ही होर्डिंग, बैनर लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुज शुक्ला, एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, देवेश शुक्ला, अश्वनी कुमार, आशीष कुमार जैन, अरुण अरोड़ा मौजूद रहे।