March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर।
उत्तर प्रदेश के साढ़ थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। शंकरपुर मजरा बौहारा में 38 वर्षीया कंचन देवी की बिजली के करंट से मौत हो गई।
कंचन देवी अपने घर में अकेली थीं। उनके पति संतोष कुमार खेतों में काम करने गए थे। इस दौरान कंचन देवी पंखे का तार लगा रही थीं। तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गईं।
घर पर कोई अन्य सदस्य नहीं होने के कारण उन्हें तुरंत मदद नहीं मिल सकी। देर शाम जब संतोष कुमार खेत से लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी का दाहिना हाथ पूरी तरह जल चुका था। हाथ अभी भी बिजली के तार से जुड़ा हुआ था।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।