
संवाददाता
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में सरसौल रेलवे स्टेशन के किनारे एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव खंबा संख्या 996 के पास पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रेलवे कर्मचारी सुमित कुमार कुशवाहा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सरसौल रेलवे स्टेशन किनारे शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। मृतक ने सफेद जैकेट, नीला पैंट और गले में कंठी की माला पहन रखी थी।
पुलिस ने मौके पर ही शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है।






