March 7, 2026

संवाददाता
कानपुर।
राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिरो में भक्तिमय माहौल में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। मंदिरो में श्रद्धालुओं ने फल, मिठाई सहित विभिन्न सामग्रियों से भगवान को भोग लगाया।
कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने भक्ति गीतों का गायन कर वातावरण को आध्यात्मिक बनाया। इसके साथ ही महिलाओं ने मंदिरो की साफ-सफाई में भी अपना योगदान दिया। मंदिरो की सजावट में भी महिलाओं ने विशेष रुचि दिखाई।
राधा अष्टमी के इस पावन पर्व पर मंदिरो को आकर्षक तरीके से सजाया गया। पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और सभी ने पूजा-अर्चना में बढ़ चढ़कर भाग लिया।