December 7, 2025

संवाददाता

कानपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएससी, ई-डिस्ट्रिक्ट और सर्विस प्लस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पंचायत सहायकों और सचिवों को प्रशिक्षित किया गया।
यह प्रशिक्षण संस्था ई-आश्रम द्वारा सरसौल ब्लॉक के सभी पंचायत सहायकों और सचिवों के लिए आयोजित किया गया था। इसमें ई-डिस्ट्रिक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही पंचायत सहायकों को ऑनलाइन सेवा रजिस्टर के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह समझाना था कि ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं से ग्रामीणों के समय और पैसे दोनों की बचत कैसे होती है।
जनपद कानपुर में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। संस्था ई-आश्रम की ओर से मुख्य प्रशिक्षक विवेक त्यागी और करुणा उपस्थित रहे। जिला पंचायती राज अधिकारी ने इस कार्यक्रम की निगरानी की, जबकि डी.पी.एम. हिमांशु श्रीवास्तव और शेफाली ने इसके सफल संचालन में सहयोग किया।
विकास खंड सरसौल का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कानपुर के सागर प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया था। इसमें सरसौल ब्लॉक के सभी सचिव और पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विष्णु कुमार, शुभम यादव, बीरू कुशवाहा, रितिक गुप्ता, श्वेता सिंह, सोनिका, दीपिका त्रिपाठी, शिखा, दीक्षा गुप्ता, काजल, गरिमा, अंकित, मानवेंद्र और शिवम कुशवाहा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।