February 19, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  मुंबई से कानपुर पहुंचे प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजीव निगम ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शुभम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शुभम के चाचा ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज द्विवेदी ने राजीव निगम को पहलगाम की घटना की जानकारी दी। घटना की विस्तृत जानकारी सुनकर राजीव निगम भावुक हो गए। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में देश का हर नागरिक उनके साथ है। वह करीब 30 मिनट तक परिवार के साथ रहे।
22 अप्रैल को हुई इस घटना के समय शुभम अपनी पत्नी ऐशान्या के साथ पहलगाम में घूम रहे थे। आतंकवादियों ने धर्म पूछकर ऐशान्या के सामने शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में कुल 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई।
शुभम कानपुर के हाथीपुर निवासी संजय द्विवेदी के इकलौते बेटे थे। घटना के बाद पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश देखा गया। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की। 

Related News