February 13, 2026

संवाददाता

कानपुर।  मशहूर कॉमेडियन राजीव निगम का शो शहर के मर्चेन्ट चैंबर हॉल में हुआ। इस दौरान ऑडेटेरियम भरा रहा, लोग कॉमेडी सुन के हंसी ठहाके लगाते रहे। हंसी ठहाकों के बीच इस कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से महबूब अली ने की। जिसके बाद में राजीव निगम ने आकर देश के मुद्दों पर तंज और व्यंग के माध्यम से अपनी बात रखी।

राजीव निगम ने कार्यक्रम के दौरान देश में चल रहे एसआईआर से घुसपैठ और कश्मीर से लेकर अमेरिका के टैरिफ पर कई चुटकले सुनाते हुए प्रदूषण पर तंज कसा। इस दौरान राजीव ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की वजह से आंदोलन होता है, वहां के लोगों को खांसी हो जाती है, लेकिन यूपी में ये एक्यूआई सही रहता है, यहां कुछ नहीं होता। पता है क्यों… क्योंकि यहां कफ सीरप मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान राजीव निगम ने पूछा ट्रम्प तुमने भारत पर टैरिफ क्यों लगाया, वो तुम्हारे यहाँ वालो को तारीफ पसंद है, इसलिए लगा दिया। ये कार्यक्रम शाम को 7.30 से शुरू होकर करीब 2 घंटे तक चलता रहा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अमिताभ बाजपेयी, समाजवादी पार्टी नेता हाजी जियाउल हक, हास्य कवि लक्ष्य निगम, कॉमेडियन अखिलेश पांडेय ने भी चुटकले सुनाकर के लोगों की तालियां बटोरी। 

Related News