
संवाददाता
कानपुर। मौसम एक बार फिर पलटी मारेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड लौटेगी। तेज हवाएं चलेंगी। दिन में निकल रही धूप के बाद भी ठिठुरन का अहसास होगा। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर फिर से बारिश या बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। इसका असर कानपुर में भी दिखाई देगा।
आज नगर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना है। अभी किसान सिंचाई को रोक दें। आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलेंगी। जिसकी वजह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।






