
संवाददाता
कानपुर। नगर के सरसौल विकासखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल में रविवार को ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, कानपुर नगर द्वारा किया गया था।
अभियान के तहत हर्बल गार्डन, ओपीडी, मातृ एवं शिशु चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई।
यह कार्यक्रम शहीदी दिवस से पूर्व की गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता फैलाना था।
इस कार्यक्रम में ‘मेरा युवा भारत’ के हिमांशु मिश्रा, रिषभ, कुलदीप कुमार, संदीप धर्मेंद्र कुमार, गंगा दिन, विनीता, बाबूराम, सुरेंद्र, रमजान, बबलू, दिवाकर और राजेंद्र सहित विभिन्न युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।






