February 16, 2026

संवाददाता
कानपुर।
महाशिवरात्रि पर बिठूर और आसपास के क्षेत्रों में पांच दिनों तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई स्थानों पर डायवर्जन लागू किया है। 12 फरवरी की सुबह 8 बजे से 16 फरवरी की रात 12 बजे तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
बिठूर तिराहा, मंधना और चौबेपुर की ओर से भारी वाहनों का प्रवेश बिठूर में प्रतिबंधित रहेगा।
चौबेपुर से आने वाले भारी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को चौबेपुर से मंधना मार्ग होकर उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
बिठूर तिराहा और ब्लू वर्ल्ड तिराहा से भी भारी वाहनों को बिठूर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें मंधना चौराहे से गंगा बैराज मार्ग के रास्ते आगे रवाना किया जाएगा।
यश कोठारी चौराहे से भी भारी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को सिंहपुर तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें। सहयोग बनाए रखें, ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। 

Related News