March 10, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
नगर समेत आसपास के जिलों में 5 दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच में बारिश के भी आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक होली तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में छाए बादलों ने तापमान तेजी से चढ़ा दिया है।
बीता गुरुवार फरवरी माह का सबसे गर्म दिन रहा। महीने में दूसरी बार पारा 30 डिग्री के पार चला गया। हवा की दिशा भी बदल गई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी संभव है। फिलहाल यह सिलसिला मार्च के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा।
लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण मौसम में  उतार-चढ़ाव बना हुआ है। होली से पहले इसके रुकने की संभावना भी नहीं है। कानपुर में अधिकतम तापमान 21 फरवरी को 30.2 डिग्री रहा था।
यह 30.6 डिग्री सेल्सियस चला गया था, जो अब तक का सर्वाधिक है। यह सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक है।
बादलों की आवाजाही के चलते रात के तापमान भी चढ़ गए हैं। न्यूनतम पारा 13.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 02.1 डिग्री अधिक है। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ लगातार आ रहे हैं। कानपुर मंडल में उतार चढ़ाव भरा मौसम बना रहेगा।