March 10, 2026

संवाददाता

कानपुर।  बंगाल की खाड़ी में जिस तरह से एक बार फिर से लो प्रेशर बन रहा है। इससे मानसून के एक बार फिर से लौटने की पूरी उम्मीद देशभर में दिखाई दे रही हैं। एक बार फिर से कई प्रदेशों में मानसून का जोर दिखेगा।
कानपुर में कल कई इलाकों में हुई तेज बारिश के बाद दो डिग्री तापमान नीचे आया हैं। वहीं, रात में भी तेज बारिश हुई हैं। इससे मौसम काफी ठंडा रहा हैं।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.7 दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री कम रहा हैं।
न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम आर्द्रता 86 प्रतिशत, न्यूनतम तापमान 76 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 7.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण से पश्चिम की ओर रही।
कई क्षेत्रों में मानसून एकदम हल्का हो गया था। जहां पानी की जरूरत थी, वहां मानसून कमजोर पड़ गया था। इस स्थिति को तोड़ने के लिए अगले हफ्ते बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
इससे पहले 12 अगस्त को एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के आसार हैं, जो 13 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मजबूत होगा। 14 अगस्त को यह कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है।
इस सिस्टम के बनने के दौरान ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। मॉनसून टर्फ से जुड़ने के बाद इसका और विस्तार होगा, जिससे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कोंकण व गोवा में जोरदार मानसून बारिश लौटेगी।
अगस्त के तीसरे हफ्ते में यह बरसात का तेज दौर राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा।