April 17, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर ।
  ककवन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई लूटपाट और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस की लापरवाही पर पीड़िता ने न्यायालय में शिकायती पत्र दाखिल किया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन उसके पति मजदूरी के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान रामू, प्रदीप, जगदीश, वीरेंद्र, आलोक, अर्जुन, आदित्य, मोहित और एक अन्य व्यक्ति उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने पीड़िता को पकड़ लिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मारपीट करके महिला के मंगलसूत्र, माला और जंजीर लूट लिए। इसके बाद आरोपी महिला को जबरदस्ती कमरे में ले जाने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 8 नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

ककवन थाना के प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।