March 28, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  नगर के साढ़ क्षेत्र स्थित देवसढ़ गांव में बाल्मीकि समाज की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। धर्मेंद्र बाल्मीकि द्वारा आयोजित इस सभा में घाटमपुर के अरविंद कुमार बौद्ध मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव पर कड़ा प्रहार करते हुए एकजुटता का संदेश दिया।
सभा को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार बौद्ध ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी गांवों में बाल्मीकि समाज को अत्याचार, शोषण और छुआछूत जैसी कुरीतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जातिवाद की जड़ें आज भी गहरी हैं, जिन्हें उखाड़ फेंकने के लिए समाज को संगठित होकर संघर्ष करना होगा।
अरविन्द ने समाज के युवाओं और अन्य सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पुरजोर तरीके से पहुँचाया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर योगेंद्र सिंह पासवान, अनिल बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, सूरज बाल्मीकि, बाबू कठेरिया, सत्येंद्र धुनक और चांद बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।