February 10, 2026

संवाददाता 

कानपुर। नाला सफाई से पहले शहर में नाले के ऊपर हुये कब्जों को गिराया जा रहा है। मंगलवार को परेड से मछली वाला हाता होते हुये लाल इमली तक गये नाले के ऊपर कब्जों को धराशायी किया गया। इस दौरान 80 पक्के निर्माण तोड़ दिए गए।
महापौर प्रमिला पांडेय ने खड़े होकर कच्चे पक्के निर्माणों को गिरवाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की जिनको पुलिस ने फटकारा। इस दौरान करीब 200 कब्जों को हटाया गया। महापौर ने चेतावनी दी की यदि दोबारा कब्जा किया गया तो एफआईआर दर्ज होगी।
महापौर के नेतृत्व में परेड चौराहा से मछली वाला हाता से होते हुए लाल इमली चौराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें दोनों तरफ की फुटपाथ और नालों के ऊपर के स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।
इसमें अवैध बने लगभग 80 पक्के निर्माण, 25 टीन शेड, 15 गुमटी, 10 पक्के टट्टर, 40 टट्टर, 10 तिरपाल, 2 शराब की दुकानें, 2 डोसे की दुकान भी तोड़ दी गई।
अभियान के दौरान 20 बैनर, 5 होर्डिंग, 50 कटआउट के साथ ही 15 मेज कुर्सी तथा अन्य सामान को भी जब्त किया गया। 

अभियान में सम्बन्धित क्षेत्र के एसीपी, थानाध्यक्ष, जोनल अधिकारी जोन-4 राजेश सिंह, जोनल अभियंता, सहायक अभियंता समेत अन्य मौजूद रहे।
महापौर ने बताया कि नगर निगम ने पूरी ताकत के साथ अतिक्रमण अभियान चलाया है। कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस फोर्स देखकर पीछे हट गए। अतिक्रमण हटाने के बाद पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

Related News