April 18, 2026

संवाददाता 

कानपुर। एफएलओ कानपुर चैप्टर के मंच पर संस्था की  पदाधिकारियों के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने नृत्य करके कार्यक्रम में रंग बिखेर दिया।
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने कानपुर पहुंचकर बिठूर के गंगा वैली रिसॉर्ट में फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन कानपुर चैप्टर के ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह में मंच पर ठुमके लगाए। मेरे महबूब मेरे सनम… गाने पर महिलाओं के साथ जब सोनाली ने डांस किया तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
सोनाली बेंद्रे ने चार कॉलेजों में एआई-सक्षम डिजिटल लिटरेसी लैब्स का डिजिटल शुभारंभ किया। सोनाली ने कहा- सच्चा सशक्तिकरण अवसरों की उपलब्धता में है। जब युवाओं को सही संसाधन मिलते हैं, तो वे केवल अपना करियर ही नहीं बल्कि भविष्य भी संवारते हैं।
संस्था के नए पदाधिकारियों को उन्होंने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सोनाली बेंद्रे ने युवाओं को संसाधनों और अवसरों की अहमियत बताई, वहीं अपनी जिंदगी के संघर्षों की कहानी भी साझा की। संस्था की नई चेयरपर्सन अंकिता गर्ग के नेतृत्व में एफएलओ की नई टीम ने जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का संचालन सीनियर वाइस चेयरपर्सन सुषमा सिंह और इवेंट चेयर प्रज्ञा अग्रवाल ने किया। 

एफएलओ की नई कार्यकारिणी में सुषमा सिंह – सीनियर वाइस चेयर, आरुषि गर्ग – वाइस चेयर, शेफाली राज -सेक्रेटरी, दीपा अग्रवाल – जॉइंट सेक्रेटरी, नेहा गर्ग – कोषाध्यक्ष और स्वैंकी गुप्ता – जॉइंट कोषाध्यक्ष को पद  की जिम्मेदारी सौंपी गई।