March 19, 2026

पहले क्वालीफायर में बी.सी. फ्रेंड्स को 2 विकेट से हराया।

दूसरे मैच में पटेल प्रॉपर्टीज ने मेटाडोर फोम इलेवन को 77 रन से दी शिकस्

संवाददाता 

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कानपुर सन्डे लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले में ब्लू वारियर्स ने बीसीए लीजेंड्स को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में धर्मेंद्र यादव की आक्रामक बल्लेबाजी जीत का मुख्य आधार बनी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए लीजेंड्स  ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 227 रन बनाए। टीम की ओर से जिमी चक ने 57 और स्वर टंडन ने 54 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि अब्दुल रहमान ने 50 रन का योगदान दिया। शिवांग ने 36 और गुरमिंदर ने 21 रन बनाए। ब्लू वारियर्स की ओर से राहुल तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू वारियर्स की टीम ने 29 ओवर में 8 विकेट पर 228 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए धर्मेंद्र यादव ने 43 गेंदों पर 89 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा प्रसून दोसर ने 37, इंद्रभूषण साहू ने 35 और मनिंदर सिंह ने 25 रन का योगदान दिया। बीसीए लीजेंड्स की ओर से सौरभ दीवान ने 39 रन देकर 3 विकेट और अब्दुल रहमान ने 43 रन देकर 2 विकेट लिए। धर्मेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टीज ने मेटाडोर फोम इलेवन को 77 रन से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल प्रॉपर्टीज ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 315 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंकुर पांडे ने शानदार 100 रन बनाए, जबकि गोपाल सिंह ने 81, रवीन्द्र आनंद ने 55 और आशीष बाजपेई ने 49 रन जोड़े। मेटाडोर फोम इलेवन की ओर से सौरभ सिंह ने 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेटाडोर फोम इलेवन की टीम 29.5 ओवर में 238 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सौरभ सिंह ने 57, अविरल रावत ने 53, रोहित गुप्ता ने 44 और रितेश गुप्ता ने 41 रन बनाए। पटेल प्रॉपर्टीज की ओर से ध्रुव शुक्ला ने 3 विकेट, कृष्णा बाली ने 2, अंकुर जैन ने 2 और मोहम्मद जावेद ने 2 विकेट लिए। शानदार तरीके से लगाए गए शतक के लिए अंकुर पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related News