
संवाददाता
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कानपुर महानगर के उत्तर, ग्रामीण और दक्षिण जिलों की नई कार्यकारिणी शनिवार देर शाम घोषित कर दी गई। संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी इस सूची में अनुभवी व समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की। पदाधिकारियों के चयन में संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और जनसंपर्क को प्राथमिकता दी गई है, जिससे आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर जिला कार्यकारिणी में जनेश्वर सिंह, आकाश शुक्ल, धीरज वाल्मीकि, शिवांग मिश्रा, सत्यम गुप्ता, नवाब सिंह, सीमा कमल और रोहित साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री पद पर अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा और अभिनव दीक्षित को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर पारस मदान, मोहित राजपूत, वात्सल्य त्रिपाठी, किसल तिवारी, रीता पासवान, विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता और शालिनी कटियार को स्थान मिला है।
कोषाध्यक्ष रामिंदर सिंह, सह कोषाध्यक्ष शैल शुक्ल व रजनी गुप्ता बनाए गए हैं। सुनीत गौर को कार्यालय मंत्री तथा सुरेश गुप्ता और पुष्पम केंकर को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी अनुराग शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी तथा आशीष बाजपेयी और प्रशांत को सह मीडिया प्रभारी के रूप में सौंपी गई है।
ग्रामीण जिले में गीता गुप्ता, अनिरुद्ध शुक्ल, रजनीश सिंह, पुष्कर शुक्ल, सुधांशु सिंह, संदीप बाजपेयी, रविंद्र सिंह और राजेश यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। समरजीत सिंह, जयप्रकाश कटियार और देवव्रत सचान को महामंत्री नियुक्त किया गया है।मंत्री पद पर अमरनाथ राजपूत, श्याम सिंह चंदेल, एमपी सोलंकी, प्रियंका राजपूत, श्याम सिंह, अंजली तिवारी, सौरभ कुशवाहा और दिति पटेल को जगह मिली है। अनुल वाजपेयी को कोषाध्यक्ष, अभय शंकर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। धर्मेंद्र पाल कार्यालय मंत्री और बंटी पांडे सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। मीडिया संयोजन की जिम्मेदारी मयंक अवस्थी और दिग्विजय सिंह को दी गई है।दक्षिण जिले में विजय मिश्रा, शशांक मिश्रा, पवन दीक्षित, वीरेंद्र दीक्षित, अंकित गुप्ता, जितेंद्र सचान, वंदना गुप्ता और सुरेंद्र चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री के रूप में गणेश शुक्ल, जसवींदर मल्होत्रा और अर्जुन बरिया को जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्री पद पर विक्रम पंडित, मधु तिवारी, सुषमा चौहान, ममता राजपूत, सुरेंद्र प्रताप चौहान, एलबी पटेल, पंकज द्विवेदी और प्रवीण गुप्ता को शामिल किया गया है। शिवम मिश्रा को कोषाध्यक्ष और प्रवीण मिश्रा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संजीव बेरी को जिला मीडिया प्रभारी और बिंदु अग्रवाल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिलीप मिश्रा को कार्यालय मंत्री तथा हरिजीवन को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
जिलाध्यक्षों ने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है, ताकि आगामी कार्यक्रमों और चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। साथ ही प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है।






