February 7, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
घाटमपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह 8 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई।
हादसे के बाद एनएचआई का बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से तुरंत घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी तत्काल शिनाख्त नहीं हो पाई।
पुलिस अब युवक की मोटरसाइकिल के प्रपत्रों के आधार पर उसके परिजनों और घर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि वाहन स्वामी के विवरण के आधार पर जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी। 

Related News