March 4, 2026

संवाददाता

कानपुर।  चकेरी थाना क्षेत्र में रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर गुरु हरराय स्कूल के सामने तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार चाचा भतीजे की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बिधनू के गढ़ेवा, मंझावन निवासी रघुराज सिंह अपने भतीजे हिम्मत सिंह के साथ ड्योढ़ी घाट से पिता हीरालाल का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने निकले थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान रामादेवी में नौबस्ता फ्लाईओवर पर गुरु हर राय स्कूल के सामने तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे चाचा भतीजे की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
मृतक हिम्मत सिंह के परिवार में पत्नी प्रेमलता बेटी काव्य व बाबू है। हिम्मत कार ड्राइविंग करते थे। 

इसी तरह रघुराज यादव अपने परिवार में पत्नी अनिता और बेटे के साथ रहते थे। रघुराज किसानी करते थे। थाना प्रभारी चकेरी अजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में मृतक रघुलाल के बेटे निखिल ने बताया कि 2011 में दादा हीरालाल की मौत हो गई थी। दो दिन पहले पिता बैंक गए थे। वहां मौजूद अफसर ने दादा का मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा था। पिता और चचेरे भाई हिम्मत यादव ड्योढ़ी घाट मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए रसीद लेने  निकले थे। चकेरी पुलिस ने एक्सीडेंट की सूचना दी।